देश में खुलेंगे नए मेडिकल कालेज
चण्डीगढ़, 4 फरवरी (आईएएनएस)। देश में चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नए मेडिकल कालेज खोलने तथा सरकारी चिकित्सा शिक्षण संस्थाओं में सीटें बढ़ाने का फैसला लिया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को कहा, "चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 1,350 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी योजना जल्द ही लागू की जाएगी। केंद्र सरकार द्वारा संचालित मेडिकल कालेजों में 4,000 अतिरिक्त सीटें बढ़ाई जाएंगी, ताकि हर साल अधिक से अधिक चिकित्सक तैयार हों।"
उन्होंने कहा, "इसके अलावा अर्ध-चिकित्सीय ढांचा को मजबूत करने के लिए 269 नए नर्सिग कालेज खोले जाएंगे। सरकार संक्रामक रोगों के उन्मूलन के लिए हरसंभव उपाय कर रही है।"
आजाद चण्डीगढ़ स्थित स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) के 31वें दीक्षांत समारोह में शिरकत कर रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications