जम्मू झील परियोजना का जायजा पाकिस्तानी दल
सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग मंत्री ताज मोही-उद-द्दीन ने आईएएनएस को बताया, "हमारे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। पाकिस्तानी दल आए और झील परियोजना का जायजा ले।"
ग्रीष्मकालीन राजधानी जम्मू शहर की सुन्दरता को बढ़ाने के लिए कृत्रिम झील तैयार करने की परियोजना पिछले साल शुरू की गई थी।
गौरतलब है कि तावी नदी पर झील निर्माणाधीन है। नदी डोडा जिले के भद्रवाह इलाके से निकलती है और पाकिस्तान में चिनाब नदी में मिलने से पहले जम्मू की तरफ मुड़ जाती है।
सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "निर्माणधीन झील सिंधु जल संधि के दायरे में नहीं आती है लेकिन पाकिस्तान इस पर आपत्ति जता रहा है और इसका जायजा लेने के लिए एक टीम भेज रहा है।"
पाकिस्तान की दलील है कि तवी, चिनाब, झेलम और सिंधु तीनों की सहायक नदी है। इसलिए इसके पानी का इस्तेमाल वर्ष 1960 में विश्व बैंक की मध्यस्था में हुए जल संधि के दायरे में आता है।
संधि के मुताबिक जम्मू एवं कश्मीर से निकलने वाली तीनों नदियों की निगरानी का अधिकार पाकिस्तान के पास है जबकि भारत रवि, सतलुज और ब्यास नदियों पर नजर रखता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications