उत्तर प्रदेश विधानसभा में सपा का हंगामा
यूपी के प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने एक दिन पहले बैठक बुलाकर पूर्वनियोजित ढंग से संवैधानिक मर्यादा को तार-तार कर डाला। काले कपड़े पहनकर विधानसभा पहुंचे सपा विधायकों ने विधायक राजा भैया की रिहाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। हंगामे के दौरान कई विधायक हाथों में बैनर लेकर डेस्क पर चढ़ गए, तो कई ने दीर्घा छोड़ स्पीकर दीर्घा को घेर लिया। इस दौरान कुछ ने राज्यपाल पर कागज के गोले भी फेंके।
हंगामा इतना तेज़ था कि राज्यपाल अपने अभिभाषण की पहली और अंतिम लाइन ही पढ़ सके। इस कारण सदन की कार्रवाई कुछ समय के लिए स्थगित कर दी गई।
समाजवादी पार्टी के नेताओं का तर्क है कि जिस प्रकार कर्नाटक के राज्यपाल में घोटालों को देखते हुए मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के खिलाफ की, उसी तर्ज पर यूपी के राज्यपाल भी मायावती पर कार्रवाई करें, क्योंकि मायाराज में कानून व्यवसथा पूरी तरह चरमरा गई है, महिलाओं व दलितों के खिलाफ हिंसा बढ़ रही है। मूर्तियों व स्मारकों पर जनता का पैसा फूंका जा रहा है। वहीं मायावती ने समाजवादी पार्टी को गुंडों की पार्टी करार देते हुए इस घटना की कड़ी निंदा की है।













Click it and Unblock the Notifications