उत्तराखंड : DNA रिपोर्ट से साबित हुआ कटा शरीर अनुपमा का ही था
देहरादून। साल 2010 के नवंबर महीने में दिल को दहला देने वाली घटना अनुपमा हत्याकांड में डीएनए रिपोर्ट आ गई है जिससे ये साबित हो गया है कि फ्रीजर और अन्य जगहों से बरामद किए गए शव के टुकड़े अनुपमा के ही हैं। इसके अलावा वारदात में उपयोग किए गए हथियार पर मिले फिंगर प्रिंट और आरोपी राजेश के फिंगर प्रिंट भी मेल खा रहे हैं।
पुलिस ने फिंगर प्रिंट के मिलान और लाश के नमूनों की डीएनए जांच कराने के लिए इन्हें दिल्ली की सीबीआई फोरेंसिक साईंस लैब भेजा था। लाश के नमूने अनुपमा के माता-पिता के डीएनए नमूनों से मेल खा रहे हैं। इस बात की पुष्टि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने की है।
इस मामले में उसके पति राजेश के खिलाफ आरोप है कि उसने अपनी पत्नी अनुपमा की हत्या कर उसके शव के टुकडे कर फ्रीजर में रख दिए थे। अनुपमा के भाई के आने के बाद मामले से पर्दा उठा था। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया था।













Click it and Unblock the Notifications