उपराष्ट्रपति राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार प्रदान करेंगे
राष्ट्रीय भू-विज्ञान पुरस्कार बुनियादी और अनुप्रयुक्त भू-विज्ञानों के क्षेत्र में खान मंत्रालय का एक प्रतिष्ठित पुरस्कार है। यह पुरस्कार 16 क्षेत्रों में दिए जाता है, जिनमें खनिज खोज और अन्वेषण, खनन प्रौद्योगिकी, टिकाऊ खनिज विकास, बुनियादी भू-विज्ञान और अनुप्रयुक्त भू-विज्ञान सहित भू-पर्यावरण अध्ययन तथा आपदा प्रबंध जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
इस पुरस्कार के तहत एक प्रमाण पत्र, प्रशस्ति पत्र, ट्राफी और नकद पुरकार दिया जाता है। युवा प्रतिभा को प्रोत्साहन देने के लिए इस साल से युवा शोधकर्ता पुरस्कार भी शुरू किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications