भारत में शिशु मृत्यु दर में आई कमी

Child in hospital
नई दिल्ली। देश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में शिशु मृत्यु दर (आईएमआर) में कमी दर्ज की गई है। गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों से पता चलता है कि प्रति 1,000 जीवित शिशुओं के अनुपात में मृत शिशुओं की संख्या में तीन अंकों की कमी आई है।

प्रतिदर्श पंजीकरण प्रणाली (एसआरएस) के आकलन के अनुसार शहरी क्षेत्रों में शिशु मृत्यु दर में वर्ष 2008 में 53 तथा 2009 में 50 की कमी दर्ज की गई, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 2008 में 58 तथा 2009 में 55 की कमी आई।

गौरतलब है कि एसआरएस जनसांख्यिकी सम्बंधी बड़े पैमाने पर होने वाला सर्वेक्षण है जिसका उपयोग राष्ट्रीय स्तर पर जन्म एवं मृत्यु दर के विश्वस्त वार्षिक आकलन के लिए किया जाता है। एसआरएस का प्रतिदर्श प्रत्येक 10 वर्ष पर नवीनतम जनगणना के आधार पर बदला जाता है।

आंकड़ों के मुताबिक गोवा में शिशु मृत्यु दर सबसे कम 11 तथा केरल में 12 है। जिन राज्यों में शिशु मृत्यु दर में तीन अंकों की कमी आई है, वे हैं बिहार, कर्नाटक, उड़ीसा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर। वहीं अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में शिशु मृत्यु दर में चार अंकों की कमी आई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+