मिस यूनिवर्स जिमेना नवारेत्ते देहरादून पहुंची
देहरादून। विश्व भर में एड्स और भारत में कन्या भ्रूण हत्या जैसी बीमारी के खात्मे के मकसद से विश्व भ्रमण अभियान के तहत मिस यूनिवर्स जिमेना नवारेत्ते गुरुवार को देहरादून पहुंची।
मिस यूनिवर्स चुनी गयी जिमेना नवारेत्ते ने देहरादून में कहा कि वह विश्व में एड्स जैसी घातक बीमारी के खात्मे और भारत में कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ अभियान चलाने के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि पूरी दूनिया में एड्स जैसी बीमारी को खत्म करने तथा भारत में कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ अभियान के लिए वह आई हैं।
उन्होंने कहा कि भारत में कन्या भ्रूण हत्या रोकना उनका पहला लक्ष्य है। इसके अलावा उन्होंने देहरादून शहर का भ्रमण भी किया।












Click it and Unblock the Notifications