उत्तर प्रदेश में नकली नोटों के साथ 2 गिरफ्तार
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में गुरुवार को 4.21 लाख रुपये के नकली नोटों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।
शहर के कलेक्टरगंज इलाके में गिरिजा पैलेस के पास से संजीव अवस्थी और रामू को 1000 और 500 रुपये के जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया। अवस्थी बांदा और रामू लखनऊ का रहने वाला है।
कानपुर के पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप सौरभ ने संवाददाताओं से बताया कि नकली नोटों की इतनी बड़ी खेप की बरामदगी निश्चित तौर पर गंभीर मामला है। मामले की गहन जांच की जरूरत है। जांच के बाद ही गिरोह और संपर्को के बारे में विस्तृत जानकारी मिल पाएगी।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक कि गिरफ्तार अभियुक्तों के अंतर्राष्ट्रीय गिरोहों से संबंधों की भी जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications