जनगणना में ली जाएगी फेसबुक और ट्विटर की मदद
मध्य प्रदेश सरकार ने इस सम्बंध में लोगों को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को यूनिसेफ के साथ मिलकर एक सेमिनार का आयोजन किया। इस सेमिनार में कहा गया कि जनगणना सम्बंधी दो पृष्ठ की जानकारी फेसबुक पर जारी कर दी गई है।
जनगणना निदेशालय के निदेशक सचिन सिन्हा ने बताया, "सरकार ने टेलीविजन अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी को इस अभियान के लिए अपना ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है। केंद्र सरकार ने इसके लिए सचिन तेंदुलकर, प्रियंका चोपड़ा और गुलजार को ब्रांड एम्बेस्डर बनाया है।"
राष्ट्रीय जनगणना-2011 के तहत दूसरे चरण का काम नौ फरवरी से पूरे देश में शुरू होगा। यह काम 28 फरवरी तक जारी रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications