महंगाई के मुद्दे पर राजग की महारैली
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हृदय नारायण दीक्षित ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के घोटालों, भ्रष्टाचार व कमरतोड़ मंहगाई जैसे मुद्दों को लेकर राजग के बैनर तले कानपुर में शनिवार को महारैली आयोजित होगी।
दीक्षित के मुताबिक रैली को भाजपा की शीर्ष नेता एवं संसदीय दल के अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी, वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी, राजनाथ सिंह और राजग संयोजक व जनता दल (युनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव, अकाली दल के नेता बलविंदर सिंह भुल्लर और शिवसेना के सांसद आनन्द राव एडकुल संबोधित करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications