गरीबी से तंग महिला ने 3 बच्चों की जान ली

घटना जिले के सफीपुर थाना क्षेत्र के दलदलहा गांव का है, जहां 35 वर्षीय गुड्डी ने अपने दो बेटों (तीन से आठ वर्ष) और बेटी (12) को पहले जहर देकर मार डाला, फिर खुद जहर खाकर खुकखुशी का प्रयास किया।

पुलिस का कहना है कि शुक्रवार सुबह पड़ोस के लोगों ने महिला और बच्चों को अचेत अवस्था में पाने के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया।

सफीपुर थाना प्रभारी सागीर अहमद ने संवाददाताओं को बताया कि तीनों बच्चों की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई जबकि महिला का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।

अहमद ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चलता है कि घर की आर्थिक हालत खराब होने के कारण महिला ने यह कदम उठाया। लंबी बीमारी के बाद पति की करीब दो महीने पहले मौत हो गई थी जिसके बाद वह तंगगहाली के कारण बच्चों का भरण पोषण नहीं कर पा रही थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+