पुलिस गोदाम से अधिकारी बेचता था मादक पदार्थ
राज्य विधानसभा में शुक्रवार को इस पत्र से सम्बंधित जानकारी सदन के पटल पर रखी गई।
पत्र में कहा गया कि उप निरीक्षक सुनील गुड्लेर को एक स्टिंग ऑपरेशन के दौरान दो महिलाओं आयला दरिहम और जरीना को मादक पदार्थ बेचते हुए पकड़ा गया।
आयला इजरायल के कुख्यात तस्कर डेविड दरिहम उर्फ डूडू की बहन है, जो लगभग एक साल जेल में गुजारने के बाद फिलहाल जमानत पर बाहर है। जरीना कुख्यात तस्कर की महिला मित्र है।
गोवा के मुख्य सचिव संजीव श्रीवास्तव द्वारा 31 जनवरी को सीबीआई को भेजे पत्र में कहा गया है, "निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से इस मामले की जांच कराने के लिए गोवा सरकार ने इसकी जांच सीबीआई को देने का फैसला किया है।"
इस मामले में विपक्षी दल के अलावा सत्ताधारी पार्टी के विधायकों ने भी गृहमंत्री रवि नाइक और कु छ पुलिस अधिकारियों पर जांच को प्रभावित करने का आरोप लगाया। नाइक के बेटे रॉय पर भी इस मामले में शामिल होने का कथित आरोप है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications