उप्र में आत्मदाह का प्रयास करने वाले कर्मचारी की मौत
पुलिस के मुताबिक बाबरपुर नगर पंचायत में कार्यरत राजेश कुमार (32) की गुरुवार रात सैफई अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई। जिले के पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि पीड़ित व्यक्ति के परिजनों का आरोप है कि नगर पंचायत के कार्यकारी अधिकारी पुरुषोत्तम शंखवार के उत्पीड़न से तंग आकर राजेश इतना बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर हुआ।
हमीद ने कहा कि शंखवार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अधिकारी फिलहाल फरार है। उसे पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
स्थानीय थाना प्रभारी रहमुद्दीन खान ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया है कि बुधवार को शंखवार ने सभी कर्मचारियों के सामने पीड़ित व्यक्ति को किसी बात को लेकर फटकार लगाई थी, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। परिजनों का आरोप है कि शंखवार अक्सर राजेश को नौकरी से निकलवाने की धमकी देता रहता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications