मिस्र में महिला पत्रकार ने छोड़ी नौकरी
बीबीसी के मुताबिक प्रस्तोता शाहिरा अमीन ने कहा, "हमें तहरीर चौक में हो रही घटनाओं की रिपोर्ट देने की इजाजत नहीं दी जा रही है।"
अमीन ने कहा, "मैंने कल (गुरुवार) पूरा दिन नाइल टीवी के दफ्तर में बिताया और हम सिर्फ मुबारक समर्थकों की रैलियों की ही खबरे प्रसारित करते रहे। मुझे लगता है कि यह काफी हास्यास्पद है और मैं इस तरह की प्रचार मशीन का हिस्सा नहीं बनना चाहती। जब कोई तंत्र आपको रास नहीं आए तो आप उससे बाहर निकल आना चाहिए।"
मिस्र में राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक को सत्ता से बेदखल करने के लिए 11 दिनों से बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications