अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी
अमेरिका में खुदरा कारोबार की बिक्री बढ़ने और रोजगार के सकारात्मक आंकड़ों की उम्मीद के चलते गुरुवार को शेयर बाजारों में खरीदारी का रुख रहा।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष बेन बर्नानके ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में अर्थव्यवस्था में सुधार की गति बढ़ी है और यह पूरे साल जारी रह सकती है।
औद्योगिक सूचकांक डाउ जोंस में गुरुवार को 20.29 अंक (0.17 प्रतिशत) की मजबूती दर्ज की गई और यह 12,062.26 अंक के स्तर पर बंद हुआ। स्टैण्डर्ड एण्ड पुअर्स सूचकांक भी 3.07 अंक बढ़कर 1,307.1 अंक पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications