शेयर बाजारों में गिरावट का रुख
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 18,450.07 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 50 अंक से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 6.85 अंक की गिरावट के साथ 5,519.90 अंक पर खुला।
शुरुआती कारोबार में बीएसई में रियल्टी, पूंजीगत वस्तुएं और प्रौद्योगिकी सूचकांकों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। धातु, टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं और हेल्थकेयर सूचकांकों में बढ़त दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications