मेरे तुरंत इस्तीफा देने से अराजकता फैल जाएगी : मुबारक (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अमेरिकी वेबसाइट एबीसी को दिए साक्षात्कार में मुबारक ने कहा, "यदि मैं आज इस्तीफा देता हूं तो यहां अराजकता फैल जाएगी।"
राष्ट्रपति मुबारक के 30 साल के शासन को खत्म करने की मांग को लेकर देश में पिछले 10 दिनों से आंदोलन चल रहा है।
अपने समर्थकों और विरोधियों के बीच हुए संघर्ष के सम्बंध में मुबारक ने कहा, "कल की घटनाओं से मैं दुखी हूं। मैं नहीं चाहता कि मिस्र के लोग एक दूसरे से लड़ें।"
विरोध प्रदर्शन के दौरान बुधवार तक देश में हिंसक घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हुए।
राष्ट्रपति ने कहा, "मुझे परवाह नहीं कि लोग मेरे बारे में क्या कह रहे हैं। फिलहाल मुझे अपने देश की चिंता है। मुझे मिस्र की चिंता है।"
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा मिस्र में बदलाव की मांग किए जाने के सम्बंध में मुबारक में कहा, "आप मिस्र की संस्कृति के बारे में कुछ नहीं जानते और यदि मैं अभी इस्तीफा दे दूं तो क्या हालात होंगे?"
मुबारक अभी भी अपने परिवार के साथ राष्ट्रपति पैलेस में रह रहे हैं। पैलेस की सुरक्षा में सेना, टैंक और भारी मात्रा में कांटेदार तार लगाए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications