गहलोत की 9 राष्ट्रीय राजमार्गो को मंजूरी देने की मांग
गहलोत ने गुरुवार को जोशी से मुलाकात कर उन्हें राज्य में सड़क विकास कार्यो की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2004 में अंतिम बार राष्ट्रीय राजमार्गो की घोषणा की थी लेकिन उसके बाद किसी मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित नहीं किया गया। तब से राज्य में सड़क सुविधाओं के क्षेत्र में काफी विकास हो चुका है लेकिन यातायात दबाव बढ़ने के कारण राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित मार्गो को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया जाए।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पहले ही आठ मार्गो को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का प्रस्ताव भेज चुकी है। इसके अलावा पाली से गोमती चौराहा वाया नाडोल को नया राजमार्ग बनाने के लिए एक और प्रस्ताव भेजा गया है। लिहाजा सभी सभी नौ मार्गो को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया जाए। उन्होंने पुराने राजमार्गो के रखरखाव और मरम्मत का मामला भी उठाया ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications