बिहार में घर में आग लगी, 3 की मौत
पुलिस के अनुसार बेलगड़िया गांव की निवासी 65 वर्षीय चांदो देवी अपने दो पोतों के साथ फूस के झोपड़ीनुमा घर में ढिबरी जलाकर सोई हुई थी। इसी दौरान ढिबरी से किसी तरह मकान में आग लग गई। इसकी वजह से तीनों झुलस गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि इस घटना की प्राथमिकी थाना में दर्ज कर ली गई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications