बाजार से तेजी गायब, सेंसेक्स ने लगाया 441 अंकों का गोता (राउंडअप)
इससे पहले शुक्रवार सुबह बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक 0.17 अंक की मामूली बढ़त के साथ 19450.07 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 6.85 अंक की गिरावट के साथ 5519.90 पर खुला।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी भारी गिरावट देखी गई। मिडकैप 93.35 अंक गिरकर 6734.52 पर जबकि स्मॉलकैप 132.80 अंक गिरकर 8331.20 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 18542.20 के ऊपरी और 17926.98 के निचले स्तर तक कारोबार किया, जबकि निफ्टी ने 5556.30 के ऊपरी और 5395.75 के निचले स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई के सभी 13 सेक्टरों में गिरावट का रुख था। रियल्टी (3.37 फीसदी), तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तु (2.28 फीसदी), प्रौद्योगिकी (2.28 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (2.26 फीसदी) सेक्टर में सबसे अधिक गिरावट आई।
सेंसेक्स में शामिल केवल बजाज ऑटो के शेयर में 1.27 फीसदी की तेजी देखी, जबकि बाकी सभी 29 कम्पनियों के शेयरों में गिरावट का रुख था। महिंद्रा एंड महिंद्रा (5.31 फीसदी), आईटीसी (4.23 फीसदी), रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्च र (3.76 फीसदी), टाटा पावर (3.63 फीसदी) और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (3.58 फीसदी) के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और कुल 873 कम्पनियों के शेयरों में तेजी जबकि 2003 कम्पनियों के शेयरों में गिरावट आई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications