प्रधानमंत्री ने दी खनाल को बधाई
विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री ने खनाल को बधाई देते हुए कहा कि उनका चुनाव नेपाल के इतिहास में एक प्रमुख पड़ाव साबित होगा।
खनाल को बधाई देने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गुरुवार को उन्हें फोन किया।
खनाल के चुनाव को नेपाल के लोगों की उपलब्धि बताया।
प्रधानमंत्री ने कहा, "मुझे हमेशा विश्वास रहा है कि दोनों देशों के बीच सहयोग की असीम संभावनाएं हैं। भारत नेपाल के साथ समानता, सम्मान और पारस्परिक लाभ के आधार पर साझेदारी को बढ़ावा देना चाहता है।"
त्रिकोणीय मुकाबले में माओवादी पार्टी के समर्थन से गुरुवार को प्रधानमंत्री चुने गए खनाल रविवार को अपने मंत्रिमंडल के साथ शपथ ले सकते हैं।
पूर्व स्कूल शिक्षक 61 वर्षीय खनाल नौ साल में नेपाल के नौंवे प्रधानमंत्री बने हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications