मिस्र के रक्षा मंत्री ने तहरीर चौक का निरीक्षण किया
मिस्र के सरकारी 'नाइल न्यूज टीवी' ने खबर दी है कि मिस्र के राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए हजारों मिस्रवासी चौक पर जमा हो रहे हैं।
चौक पर शुक्रवार सुबह से ही तनाव है। यह चौक मुबारक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का मुख्य स्थल बना हुआ है। प्रदर्शनकारी मिस्र पर 30 साल से हुकूमत करने वाले मुबारक के इस्तीफे पर आमादा हैं।
बुधवार को सरकार विरोधी और समर्थक प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पे भड़क उठी थीं। इस हिंसा में आठ लोग मारे गए थे और 800 से ज्यादा घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications