राजस्थान के हिस्से का पूरा पानी दिलवाया जाए : गहलोत
गहलोत ने गुरुवार को खुर्शीद से मुलाकात की और उनसे रावी-व्यास नदियों के जल में से अपने हिस्से का निर्धारित पानी दिलवाने के लिए हस्तक्षेप करने को कहा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने रोपड़ हरिके एवं फिरोजपुर हैडवर्क्स का नियंत्रण पंजाब से भाखड़ा व्यास प्रबंधन मण्डल को हस्तान्तरित करने और इसमें सिंचाई पद पर राज्य के सदस्य की नियुक्ति करने की भी मांग की।
राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान केअनुसार, "वर्ष 1981 में तत्कालीन प्रधानमंत्री की मौजूदगी में पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों के बीच एक समझौता हुआ था जिसके तहत राजस्थान को व्यास नदी के जल में से 8.60 एमएमएफ पानी आवंटित किया गया था लेकिन राज्य को हिस्से का बाकी पानी 0.17 एमएएफ नहीं मिल रहा है। इसके चलते राज्य के पश्चिमी हिस्से के किसानों को पेरशानी का सामना करना पड़ रहा है।"
मुख्यमंत्री ने खुर्शीद को बताया, "इस सिलसिले में राज्य सरकार ने कई बार अनुरोध किया लेकिन अभी तक इसका कोई समाधान नहीं हो पाया। इसलिए हस्तक्षेप कर राज्य के हिस्से का बाकी पानी दिलवाया जाए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications