नेपाल के नए प्रधानमंत्री रविवार को लेंगे शपथ
नेपाल के राष्ट्रपति राम बरन यादव के भारत की 10 दिवसीय यात्रा से लौटने के बाद खनल रविवार को देश के नौंवे प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
नेपाल की एकीकृत नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (एमाले) के अध्यक्ष खनल ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वह योग्यता के आधार पर अपने मंत्रियों का चुनाव करेंगे। उन्होंने कहा कि नई सरकार शांति प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित करेगी व 28 मई तक नया संविधान लागू करने पर जोर देगी।
ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि माओवादियों को उप प्रधानमंत्री सहित कई महत्वपूर्ण मंत्रालय दिए जा सकते हैं।
समाचार पत्र 'कांतिपुर' के अनुसार पूर्व सूचना एवं संचार मंत्री कृष्ण बहादुर महारा को विदेश मंत्री के साथ उप प्रधानमंत्री बनाए जाने की संभावना है। महारा पिछले साल वोट खरीद-फरोख्त के मामले में फंसे हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications