वायु सेना खरीद सकती है अत्याधुनिक हेलमेट

इन हेलमेट से पायलट को विमान उड़ाते समय स्पष्ट रूप से देखने और सुनने में मदद मिलती है। यूरोप के ईएडीएस समूह ने भारत को इस हेलमेट की खरीद का प्रस्ताव दिया है।

इस तरह के हेलमेट की मदद से पायलट को दुश्मन के विमान को देखते ही निशाना बनाने में मदद मिलती है। ईएडीएस ने यह प्रस्ताव 10.4 अरब डॉलर के लड़ाकू विमान सौदे के तहत दिया है।

ईएडीएस की रक्षा एवं सुरक्षा शाखा कैसिडियन के एक अधिकारी ने कहा, "ब्रिटिस एयरोस्पेस कम्पनी बीएई सिस्टम्स द्वारा निर्मित यह हेलमेट यूरोफाइटर टायफून विमानों की खरीद के साथ वैकल्पिक सौदे के तहत लिए जा सकते हैं।"

अधिकारी ने कहा, "यदि भारतीय वायु सेना हमारे विमान खरीदेगी तो हम उन्हें यह विकल्प देंगे।"

सिम्बोलॉजी सिस्टम पर आधारित यह हेलमेट रॉयल एयरफोर्स (आरएएफ) के यूरोफाइटर टायफून उड़ाने वाले पायलटों लिए तैयार किए जा रहे हैं। जल्द ही इन हेलमेट का इस्तेमाल स्पेन, जर्मनी और इटली के यूरोफाइटर टायफून उड़ाने वाले पायलट भी करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+