बिहार में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल समाप्त
इससे पूर्व राज्य के उपमुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री ने भी जूनियर डॉक्टरों से हड़ताल वापस लेने की अपील की थी। जेडीए के एक प्रतिनिधिमंडल और स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव की गुरूवार को बैठक हुई थी परंतु बैठक का कोई नतीजा नहीं निकला था।
इधर, अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एएनएमसीएच) में कथित तौर पर गोलीबारी करवाने के आरोपी विधायक सुरेन्द्र यादव ने भी गया की एक अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।
उल्लेखनीय है कि एएनएमसीएच में रविवार देर रात बेलागंज के विधायक सुरेन्द्र प्रसाद यादव के दो सुरक्षाकर्मियों द्वारा कथित तौर पर गोली चलाए जाने से तीन जूनियर डॉक्टर घायल हो गए थे। इस घटना के बाद राज्य के सभी छह मेडिकल कॉलेजों के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे। पुलिस ने दोनों सुरक्षाकर्मियों को निलंबित करते हुए पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications