बजट सत्र के पहले दिन उत्तर प्रदेश विधानसभा में हंगामा
बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल बी. एल. जोशी के अभिभाषण से होनी थी लेकिन शोरगुल और हंगामे के मद्देनजर राज्यपाल ने अपने अभिभाषण की पहली और आखिरी पंक्ति पढ़कर औपचारिकता पूरी की।
सदन में काले रंग के कुर्ते पहन कर पहुंचे सपा विधायकों ने जेल में बंद निर्दलीय विधायक राजा भैया की रिहाई की मांग करते हुए राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाए। भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सपा विधायकों के साथ कांग्रेस के विधायकों ने भी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
वहीं राज्य सरकार ने सपा विधायकों के हंगामे की भर्त्सना करते हुए इसे सदन की मर्यादा के खिलाफ बताया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications