सोनिया ने किया विकास परियोजना का उद्घाटन
शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे सोनिया ने लखनऊ हवाईअड्डे पर उतरने के बाद सड़क मार्ग से रायबरेली के लिए प्रस्थान किया।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सबसे पहले रायबरेली के लालगंज कस्बे पहुंची, जहां उन्होंने नवनिर्मित सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन किया।
सिंह के मुताबिक तय कार्यक्रम के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष दोपहर बाद डलमऊ कस्बे में एक अतिथिगृह का उद्घाटन और जवाहर नवोदय विद्यालय के खेल परिसर की नींव रखेंगी।
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक शनिवार को दौरा समाप्त करने से पहले सोनिया अपने संसदीय क्षेत्र में केंद्रीय योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों से मिल सकती हैं।
इससे पहले लखनऊ हवाई अड्डे पर पहुंची सोनिया का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications