मप्र में लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त
चम्बल क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक(आईजी) संजय कुमार झा ने आईएएनएस को बताया, "श्योपुर कलां जिले में कराहल थाना क्षेत्र के कल्ली गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एक लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिली है। पायलट को सुरक्षित बचा लिया गया है। प्रशासनिक अमला घटना स्थल के लिए रवाना हो गया है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications