नेपाली राष्ट्रपति चण्डीगढ़ पहुंचे
62 वर्षीय यादव ने वर्ष 1985 में पीजीआईएमईआर से 'इंटरनल मेडिसिन' में स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की थी।
यादव के चण्डीगढ़ में पढ़ने वाले नेपाली छात्रों से भी बातचीत करने और पंचकुला में अपने एक मित्र के घर जाने की भी सम्भावना है। शुक्रवार शाम को चण्डीगढ़ के प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल शिवराज पाटील पंजाब राजभवन में यादव के लिए रात्रिभोज का आयोजन करेंगे।
गौरतलब है कि ने कोलकाता मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई की है। उन्होंने जुलाई 2008 में पहली बार नेपाल के राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभाला था। यादव के बड़े बेटे चंद्र मोहन यादव और उनकी बहू ने भी रेडियो डायग्नोसिस में पीजीआईएमईआर से स्नातक डिग्री हासिल की है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद इस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications