बेनजीर के ब्लैकबेरी मोबाइल फोन मिले

समाचार पत्र 'डॉन' के मुताबिक पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने बेनजीर के कराची स्थित पारिवारिक आवास में काम करने वाले सेवक से ये फोन बरामद किए हैं।

एफआईए सूत्रों का कहना है कि इनका इस्तेमाल बेनजीर के पति व पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी का अब्दुल रज्जाक नाम का एक सेवक कर रहा था। सूत्रों ने बताया कि इनके मिलने के बाद जांच अधिकारियों को 2007 के बेनजीर हत्याकांड के सिलसिले में कुछ महत्वपूर्ण सुराग ढूंढने में मदद मिलेगी।

बेनजीर की 27 दिसम्बर, 2007 को हत्या कर दी गई थी। रावलपिंडी में एक चुनाव रैली के दौरान उन पर गोली चलाई गई थी।

जांच अधिकारियों का कहना है कि इनसे यह जानकारी भी मिल सकेगी कि बेनजीर के रैली से जाने के बाद जब वह समर्थकों से घिरी हुई थीं तब क्या उन्हें कोई फोन किया गया था और क्या फोन करने वाले व्यक्ति ने उनसे गाड़ी की सनरूफ से बाहर निकलकर प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार करने को कहा था।

हादसे के समय बेनजीर के साथ वाहन में मौजूद एक सहयोगी का कहना है कि उस समय उनके पास केवल एक ही ब्लैकबेरी फोन था।

एक अधिकारी ने बताया कि जरदारी के कराची स्थित बिलावल हाउस प्रशासन ने खुद ही ये फोन दिए हैं। दोनों फोन फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं।

एफआईए महानिदेशक वसीम अहमद का कहना है, "फॉरेंसिक जांच के परिणाम गृह मंत्रालय को बताए जाएंगे।" उन्होंने बताया कि अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

बिलावल हाउस के एक प्रवक्ता के मुताबिक राष्ट्रपति जरदारी के हत्यारों का पता लगाने के लिए जांच एजेंसियों के साथ सहयोग करने के निर्देशों के तहत ये दोनों फोन सौंपे गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+