महंगाई कम करने के लिए चुंगी, स्थानीय कर घटें : प्रधानमंत्री
राज्यों के शीर्ष नौकरशाहों के एक सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा कि वैश्विक आर्थिक संकट से अपेक्षाकृत बेहतर ढंग से निपटने के बाद देश की अर्थव्यवस्था ने विकास की गति को पकड़ लिया है, लेकिन महंगाई ने विकास की गति के सामने एक गंभीर खतरा पैदा कर दिया है। महत्वपूर्ण बात यह है इसने गरीब और कमजोर लोगों को ज्यादा प्रभावित किया है।
प्रधानमंत्री ने कहा, "जो भी कारण हो, लेकिन वास्तविकता यह है कि महंगाई पर अविलम्ब काबू पाने की जरूरत है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications