मुबारक के तत्काल इस्तीफे की योजना बना रहा है अमेरिका

अमेरिकी प्रशासन और अरब देशों के राजनयिकों के हवाले से समाचार पत्र 'न्यूयार्क टाइम्स' ने खबर दी है कि अमेरिकी प्रशासन मुबारक के त्वरित इस्तीफे और सेना के समर्थन से उपराष्ट्रपति उमर सुलेमान के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार को सत्ता हस्तांतरित करने के प्रस्ताव पर समर्थन जुटा रहा है।

मिस्र के सैन्य प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल सामी इनान और रक्षा मंत्री फील्ड मार्शल मोहम्मद तंतावी के समर्थन से सुलेमान तत्काल संवैधानिक सुधार की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।

'न्यूयार्क टाइम्स' में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक अंतरिम सरकार देश में सितम्बर में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए विपक्षी दलों के सदस्यों को साथ लेगी।

वर्ष 1981 से सत्ता में बने मुबारक पर इस्तीफा देने का चौतरफा दबाव है। उनके खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है और 800 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। मुबारक ने कहा है कि वह सितम्बर में अपना कार्यकाल समाप्त होने पर ही इस्तीफा देंगे।

तहरीर चौक पर जमा प्रदर्शनकारी मुबारक के बयान से संतुष्ट नहीं है और वह मुबारक के तत्काल इस्तीफे की मांग पर अडिग हैं।

अधिकारियों ने कहा कि मुबारक के तत्काल इस्तीफे सहित विभिन्न विकल्पों पर प्रस्ताव के जरिए मिस्र के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया जा रहा है।

अधिकारियों का कहना है कि इस बात के कोई संकेत नहीं हैं कि सुलेमान या मिस्र की सेना मुबारक का साथ छोड़ेगी।

'न्यूयार्क टाइम्स' के मुताबिक मिस्र के एक अधिकारी ने कहा, "वे जो कह रहे हैं, वह नहीं हो सकता"

अधिकारी ने मिस्र के संविधान का हवाला देते हुए यह बात कही जिसके मुताबिक उप राष्ट्रपति सत्ता हासिल नहीं कर सकते।

संविधान के मुताबिक संसद के स्पीकर ही राष्ट्रपति के उत्तराधिकारी हो सकते हैं।

अधिकारी ने कहा, "यह मेरा तकनीकी जवाब है। मेरा राजनीतिक जवाब यह है कि उन्हें अपने काम से काम रखना चाहिए।"

अमेरिका इस बात की भी पड़ताल कर रहा है कि ट्यूनिशिया में सरकार गिरने के बाद अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने मिस्र के संकट के बारे में व्हाइट हाउस को आगाह किया था या नहीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+