बिहार में आरोपी विधायक ने आत्मसमर्पण किया
गया के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) के न्यायालय में आरोपी विधायक सुरेंद्र यादव ने आत्मसमर्पण किया।
विधायक के अधिवक्ता अनिल कुमार ने बताया कि मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजेश नारायण सेवक पांडेय की अदालत में विधायक के समर्पण के बाद उनकी जमानत याचिका दाखिल की गई। अदालत ने याचिका खारिज करते हुए विधायक को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
गौरतलब है कि पिछले रविवार को एएनएमसीएच में गोलीबारी करवाने वाले आरोपी विधायक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। विधायक के दो सुरक्षाकर्मियों द्वारा कथित तौर पर गोली चलाए जाने से तीन जूनियर डॉक्टर घायल हो गए थे। तभी से राज्य के सभी छह मेडिकल कॉलेजों के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। वैसे पुलिस ने दोनों सुरक्षाकर्मियों को निलम्बित करते हुए गिरफ्तार कर लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications