बिहार में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल 5वें दिन भी जारी

पटना। बिहार में मुजफ्फर पुर स्थित श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों के गुरुवार को काम पर लौटने के बावजूद राज्य के शेष पांच मेडिकल कॉलेजों के जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल शुक्रवार को पाचवें दिन भी जारी रही। हड़ताल की वजह से अस्पतालों में मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसकेएमसीएच) के जूनियर डॉक्टरों ने प्राचार्य और अस्पताल अधीक्षक के साथ वार्ता के बाद खुद को हड़ताल से अलग करने का फैसला किया। अस्पताल के अधीक्षक डी़ क़े ठाकुर ने शुक्रवार को बताया कि स्थानीय स्तर पर जूनियर डॉक्टरों के एक प्रतिनिधिमंडल से बात कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया जिसके बाद वे काम पर लौट आए।

इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल को लेकर गृह सचिव, स्वास्थ्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ गुरुवार रात बैठक की। मुख्यमंत्री सचिवालय के एक अधिकारी के अनुसार बैठक में हड़ताल के बाद उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में गया मेडिकल कॉलेज में हुई गोलीबारी की जांच कर दोषी लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने का भी निर्देश दिया गया।

जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (जेडीए) का कहना है कि मुख्यमंत्री से मुलाकात करके तथा उनके आश्वासन के बाद ही हड़ताल वापस लेने पर विचार करेंगे। जेडीए ने शुक्रवार को पटना में एक बैठक बुलाई है। पटना में जेडीए और स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अमरजीत सिन्हा के बीच गुरुवार शाम बातचीत हुई लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका।

इधर, पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) समेत राज्य के तकरीबन सभी मेडिकल कॉलेजों में स्वास्थ्य सेवा पूरी तरह से चरमरा गई हैं। सरकार ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पीएमसीएच में 19 डाक्टर भेजे हैं।

उल्लेखनीय है कि एएनएमसीएच में रविवार देर रात बेलागंज के विधायक सुरेन्द्र प्रसाद यादव के दो सुरक्षाकर्मियों द्वारा कथित तौर पर गोली चलाए जाने से तीन जूनियर डॉक्टर घायल हो गए थे। इस घटना के बाद से ही राज्य के सभी छह मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए। पुलिस ने दोनों सुरक्षाकर्मियों को निलंबित करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+