उत्तराखण्ड में सड़क दुर्घटना में छात्रा की मौत
देहरादून। उत्तराखण्ड में उधमसिंह नगर के सितारगंज कोतवाली इलाके में ट्रक की चपेट में आई मोटरसाइकिल सवार एक छात्रा की मौत हो गई और उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे से गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया।
अपर पुलिस अधीक्षक अशोक भट्ट ने बताया कि गुरुवार को नगर के मुख्य चौराहे के पास सितारगंज निवासी रीना की मोटरसाइकिल किच्छा रोड से आ रहे मक्का लदे ट्रक की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद वहां काफी भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने काफी हंगामा किया और पुलिसकर्मियों पर बदसलूकी का आरोप भी लगाया है।
भट्ट ने बताया कि इस मामले में दो सिपाहियों को लाइन हाजिर किया गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है और ट्रक को जब्त कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications