उत्तराखण्ड में 2 तेंदुए की मौत
प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) हरिद्वार गोपाल सिंह राणा ने बताया कि गुरुवार को वन विभाग को सूचना मिली की श्यामपुर के पास एक तेंदुए का शव पड़ा है। मौके पर जाकर वनविभाग ने शव को कब्जे में लिया। उन्होंने बताया कि तेंदुए के सभी अंग सुरक्षित हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
दूसरी ओर टिहरी जिले के दखवाण गांव में एक तीन वर्ष के बच्चे को शिकार बनाने वाले आदमखोर तेंदुए को वन विभाग की टीम ने मार गिराया। प्रभागीय वनाधिकारी टिहरी एम.के. जोशी ने गुरुवार को बताया कि निर्देश के मुताबिक तेंदुए को मार दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications