कश्मीरियों से पूछताछ में संवेदनशीलता बरतें राज्य : केंद्र
नई दिल्ली। कश्मीर वार्ताकारों की सलाह पर अमल करते हुए केंद्र सरकार ने गुरुवार को सभी राज्य सरकारों से कहा कि कश्मीरियों से पूछताछ के दौरान वे बेवजह उन्हें परेशान न करें क्योंकि इससे उनके मन में 'अपमान और अलगाव की भावना' पैदा होगी।केंद्र सरकार की ओर से (जम्मू एवं कश्मीर को छोड़कर) सभी राज्यों एवं संघ शासित प्रदेशों को जारी परामर्श में 'देश के विभिन्न भागों में रहने वाले कश्मीर के निवासियों से पूछताछ के दौरान अत्यंत संवेदनशीलता बरतने के लिए कहा गया है।'
यह सलाह केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त वार्ताकारों- दिलीप पडगांवकर, एम.एम. अंसारी तथा राधा कुमार की सिफारिशों पर जारी की गई है।गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, "राज्य सरकारों से यह भी कहा गया है कि वे सभी पुलिस थानों को उचित दिशा निर्देश जारी करें कि पुलिस कश्मीर के मूल निवासी होने मात्र से उनसे अनावश्यक पूछताछ न करे।"












Click it and Unblock the Notifications