इंजीनियर की पत्नी ने फांसी लगाई
हरिद्वार, 3 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तराखण्ड में कोटेश्वर बांध में कार्यरत एक इंजीनियर की पत्नी ने अपने घर में फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।
पुलिस अधीक्षक (सिटी) केएल शाह ने बताया कि इंजीनियर योगेश शर्मा की 41 वर्षीय पत्नी रजनी शर्मा ने बुधवार को शिवालिक नगर स्थित अपने घर में फांसी लगा ली। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications