पश्चिमी नेताओं ने कहा, मिस्र में 'अभी शुरू हो' सत्ता हस्तांतरण

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक जर्मनी के चांसलर एंजेला मार्केल, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन, फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी, स्पेन के प्रधानमंत्री जोस लुइस जापाटेरो और इटली के प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी ने एक संयुक्त बयान में कहा, "मिस्र में बिगड़ती स्थिति का हम अत्यंत चिंता के साथ निगरानी कर रहे हैं।"

बयान में कहा गया, "मिस्र के नागरिकों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए स्वतंत्र रूप से अपने अधिकार का इस्तेमाल करने में सक्षम होना चाहिए। इसके अलावा उन्हें सुरक्षा बलों की ओर से पूरी सुरक्षा मिलनी चाहिए।"

नेताओं ने कहा कि पत्रकारों के खिलाफ हमले 'पूरी तरह अस्वीकार्य' हैं।

बयान में कहा गया, "हिंसा के लिए उकसाने अथवा इसका इस्तेमाल करने वालों की हम निंदा करते हैं, इससे मिस्र में केवल राजनीतिक संकट गहराएगा।"

बयान के मुताबिक, "एक व्यापक आधार वाली सरकार को शीघ्रतापूर्वक व्यवस्थित रूप से सत्ता का हस्तांतरण करने पर मिस्र में जारी संकट से निपटा जा सकेगा।"

नेताओं ने कहा कि सत्ता के हस्तांतरण की प्रक्रिया 'अभी शुरू होनी चाहिए।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+