करजई ने किया क्षेत्रीय ऊर्जा परियोजनाओं का समर्थन
नई दिल्ली, 3 फरवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तानके राष्ट्रपति हामिद करजई ने गुरुवार को कहा कि क्षेत्रीय ऊर्जा परियोजनाएं वक्त की जरूरत और हकीकत हैं, इसलिए क्षेत्रीय देशों को नवीनीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को अपनाने के लिए और प्रभावी ढंग से सहयोग करना चाहिए।
उन्होंने कहा, "हम हालांकि स्वीकार करते हैं कि हमारे क्षेत्र की सिलसिलेवार प्रगति के लिए ऊर्जा सुरक्षा महत्वपूर्ण है। हमने विद्युत हस्तांतरण, ग्रिड से जुड़ाव तथा गैस व तेल पाइनलाइनों के निर्माण में धीमी गति से प्रगति की है। अफगानिस्तान महसूस करता है कि अब वक्त आ गया है कि क्षेत्रीय ऊर्जा पर व्यापक चर्चा की जाए, ताकि इसे हकीकत में तब्दील किया जा सके।"
यहं दिल्ली दीर्घकालिक विकास सम्मेलन (डीएसडीएस) को संबोधित करते हुए करजई ने कहा कि उन्हें लगता है कि यह वह समय है जब "हम नवीनीकरणीय ऊर्जास्रोतों को अपनाने के लिए और प्रभावी ढंग से सहयोग करें, जिसकी हमारे क्षेत्र में प्रचुरता है।"
दक्षिण एशियाई समुदाय एवं विश्व से उन्होंने आह्वान किया कि जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए हम आपस में एकजुट हों। करजई ने कहा, "हमारे सामने एक महत्वपूर्ण चुनौती आन पड़ी है। जलवायु परिवर्तन का प्रभाव हमारे नागरिकों के आवास और उनकी आजीविका पर पड़ेगा। हमारे क्षेत्र के कुछ देश ऊर्जा की कमी पूरी करने में लगे हैं, जबकि अन्य देशों के पास अप्रयुक्त ऊर्जा के प्रचुर स्रोत हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications