दाल घोटाला : सच्चाई जानने उड़ीसा जाएगा भाजपा दल
राज्य भाजपा के अध्यक्ष जुआल ओरम ने गुरुवार को कहा कि राज्य में जनकल्याण योजना के तहत बच्चों और महिलाओं को घटिया दाल की आपूर्ति की गई। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव किरीट सोमैया मौके पर जाकर अनियमितता का जायजा लेंगे।
उन्होंने आईएएनएस को बताया कि सोमैया सात और आठ फरवरी को विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे। पार्टी की राज्य इकाई के नेता भी उनके साथ जाएंगे।
ओरम ने कहा कि यह कथित घोटाला तब सामने आया, जब पिछले महीने राज्य सतर्कता विभाग ने दावा किया कि कई जगह बच्चों और महिलाओं को की गई दाल की आपूर्ति में अनियमितता हुई है।
उन्होंने बताया कि सतर्कता विभाग ने इस सम्बंध में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया है, लेकिन पिछले सप्ताह उसने सरकार को रिपोर्ट सौंपी है और जांच को आगे बढ़ाने की अनुमति मांगी है।
ओरम ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली सरकार इस घोटाले के दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications