जेपीसी की मांग पर भाजपा अडिग : राजनाथ
बेंगलुरू, 3 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को कहा कि 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले की जांच एक संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से कराने की मांग पर वह अडिग है। गैर भाजपा विपक्षी दल इस मुद्दे पर नौ फरवरी को अपनी रणनीति पर फैसला करेंगे।
भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा, "हम जेपीसी की मांग पर अडिग हैं।"
पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के अध्यक्ष एच.डी. देवगौड़ा ने कहा कि इस मुद्दे पर फैसला करने के लिए उनकी पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) और पांच अन्य छोटे दल नौ फरवरी को नई दिल्ली में बैठक करेंगे।
सिंह ने कहा कि पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ए. राजा की गिरफ्तारी को देखते हुए जेपीसी जांच की मांग छोड़ने का कोई सवाल नहीं है।
उन्होंने कहा, "संसद के बजट सत्र में भी हमारी जेपीसी की मांग जारी रहेगी। संसद में गतिरोध न बनने पाए इसे सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications