ऑस्ट्रेलिया में तूफान से भारी तबाही

पहले ही ये चेतावनी दे दी गई थी कि यासी तूफ़ान क्वींसलैंड के इतिहास का सबसे बड़ा तूफ़ान हो सकता है. चेतावनी के बाद 30 हज़ार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया है.
मौसम विज्ञानियों ने चेतावनी दी है कि यासी तूफ़ान के कारण काफ़ी नुक़सान हो सकता है. जिस समय यासी तूफ़ान ने क्वींसलैंड में तबाही मचाई, उस समय इतनी तेज़ी से सब कुछ हुआ कि आपातकालीन सेवाओं को भी कुछ करने का मौक़ा नहीं मिला.
बीबीसी संवाददाता निक ब्रायंट के मुताबिक़ शुरुआती आकलन से ऐसा लगता है कि प्रांत के टुली, मिशन बीच और इनेसवेल यासी से सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं. टुली में रहने वाले रॉस सोरबेलो ने ऑस्ट्रेलियन अख़बार सिडनी मॉर्निंग हेरल्ड को बताया कि तूफ़ान के कारण शहर में भारी तबाही हुई है.
तूफ़ान के बाद कुछ देर के लिए बाहर निकलने वाले रॉस सोरबेलो ने बताया कि सड़क पर चारों तरफ़ मलबा बिखरा हुआ है. छतें टूट गई हैं, बिजली के खंभे टूटे पड़े हैं और पेड़ उखड़ गए हैं. अधिकारियों का कहना है कि सुबह होने पर ही तबाही का असली आकलन हो पाएगा.












Click it and Unblock the Notifications