इंटरनेट: आया आईपी ऐड्रेस 6 का जमाना

बेंगलुरू | इंटरनेट की दुनिया में मानो ये एक युग का अंत हो रहा है। इंटरनेट की प्रारंभिक अवस्था ये ही इस्तेमाल में लाया जा रहा आईपी वर्जन 4 (इंटरनेट प्रोटोकॉल) अब समाप्त होने जा रहा है। लेकिन हर युग की समाप्ति के बाद दूसरे युग की शुरुआत होती है। आईपी वर्जन 4 की जगह भी आईपी वर्जन 6 लेने जा रहा है। ये क्रांतिकारी शुरुआत बड़ी खामोशी के साथ शुक्रवार से होगी। गूगल और फेसबुक जैसी बड़ी इंटरनेट कंपनियां इस युग की शुरुआत कर रही है। मतलब यह कंपनियां अब आईपी वर्जन 6 का इस्तेमाल करेंगी।

मालूम हो कि इंटरनेट से जुड़े हर कंप्यूटर का एक पता होता है। इंटरनेट युग की शुरुआत से यानी 1980 से हम आईपी वर्जन 4 का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन अब ये वर्जन और अधिक पतों का भार सहने में असमर्थ हो गया है। क्योंकि इंटरनेट के दिन ब दिन बढ़ते इस्तेमाल से अब ये अपार्यप्त साबित होने लगा है।

उल्लेखनीय है कि, इंटरनेट प्रोटोकाल (आईपी) वर्जन 4 को 4.1 अरब आईपी पतों के लिए तैयार किया गया था। ऐसा माना जा रहा था कि यह संख्या कभी कम नहीं पड़ेगी क्योंकि वेब का विकास करने वालों ने शुरुआती चरण में सोचा था कि इंटरनेट का उपयोग केवल शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

आईपीए एड्रेस फोन नम्बर के तौर पर काम करता है। अब जबकि लाखों फोन ऑनलाइन हो चुके हैं, आईपी एड्रेस को संख्या के रूप में आवंटित करने में काफी दिक्कत हो रही है। इसके माध्यम से सर्फ करने वाला व्यक्ति वेबसाइटों तक पहुंचता है और साथ ही ईमेल भी प्राप्त करता है। यह सर्फ करने वालों को अपने गंतव्य पर पहुंचने में मदद करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+