आजाद हिंद फौज के सेनानी निधन
पिथौरागढ जनपद के बीसाबजेड गांव के निवासी गोपाल सिंह घोटा आजाद हिंद फौज के सेनानी रहे थे। देश की आजादी के बाद उन्होंने अपना जीवन सामाजिक कायरें के लिए समर्पित कर दिया था। बताया जा रहा है कि वह पिछले कई दिनों से बीमार थे।
बुधवार को उन्होंने अपने जीवन की अंतिम सांस ली और इस दुनिया से विदा हो गए। दोपहर बाद जब उनकी शवयात्रा निकली तो क्षेत्र के लोग आंसू नहीं रोक पाए। सैकड़ों लोग उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications