कोलकाता नगर निगम को मिला 1300 करोड़ रुपये का ऋण
निगम के मेयर सोवन चटर्जी ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा कि यह ऋण अपजल प्रसंस्करण, जल आपूर्ति और ठोस कचड़ा प्रबंधन की परियोजनाओं के लिए मिला है।
चटर्जी ने कहा कि निगम शहर में गार्डेन रीच से कोरीपोर तक गंगा का सौंदर्यीकरण भी करेगा। इसके लिए पिछले साल कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट और रेलवे के साथ एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया गया था।
उन्होंने कहा कि दिल्ली स्कूल ऑफ आर्किटेक्च र सौंदर्यीकरण की योजना बना रहा है। इस परियोजना पर 200 एकड़ में काम किया जाएगा और इसे रिहायशी और व्यावसायिक उद्देश्य के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications