पश्चिम बंगाल में नक्सली ठिकाने से हथियार जब्त

पुलिस ने बताया कि संयुक्त सुरक्षा बलों ने नक्सल प्रभावित लालगढ़ के समीप कन्याबाली और लखनपुर वन क्षेत्रों में छापा मारकर नक्सली ठिकानों का पता लगाया।

पुलिस महानिरीक्षक (पश्चिमी क्षेत्र) जुल्फिकार हसन ने बताया, "छापेमारी के दौरान ठिकानों पर नक्सली मौजूद नहीं थे लेकिन वहां से एक एके-47 राइफल सहित भारी मात्रा विस्फोटक बरामद किया गया।"

उन्होंने कहा, "बताया गया था कि जब्त किया गया एके-47 राइफल का इस्तेमाल नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन गुर्रिल्ला आर्मी (पीएलजीए) के वरिष्ठ नेताओं ने किया है लेकिन छानबीन में पता चला कि यह हथियार ईस्टर्न फ्रंटियर राइफल्स (ईएफआर) के दूसरे बटालियन से जुड़ा हुआ है।"

ईएफआर के वरिष्ठ अधिकारियों को इसके बारे में सूचित कर दिया गया है। माना जा रहा है कि सिल्दा परिसर से इस हथियार को नक्सलियों ने लूट लिया हो।

गौरतलब है कि नक्सलियों ने 15 फरवरी 2010 को सिल्दा में ईएफआर के दूसरी बटालियन के शिविर पर हमला करके 24 जवानों की हत्या कर दी थी।

हसन ने बताया, "मिदनापुर में एक अतिथिगृह स्थित राहत शिविर से गिरफ्तार नक्सली अमिय महतो और अशिम महतो से पूछताछ के आधार पर छापेमारी की कार्रवाई की गई।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+