रिलायंस कम्युनिकेशन की 'जॉब सर्च ऑन वॉयस' पेश
ग्राहक 58010 पर कॉल लगाकर यह सेवा हासिल कर सकते हैं। ग्राहक 20 रुपये में 20 दिनों के लिए और 10 रुपये में 10 दिनों के लिए भी यह सेवा हासिल कर सकते हैं। सेवा के तहत ब्रॉजिंग शुल्क नहीं लगेगा और ग्रेस अवधि तीन दिनों की होगी।
कम्पनी ने एक बयान में कहा कि ग्राहक इस सेवा के तहत मोबाइल पर उन कम्पनियों से किसी भी समय सम्पर्क कर सकते हैं, जिसने इस सेवा के तहत ग्राहकों को रोजगार के बारे में पूछताछ करने की सुविधा दे रखी है। इससे ग्राहक और कम्पनी दोनों को फायदा होगा।
नौकरी खोजने वाले इसमें अपना बायोडाटा डाल सकते हैं और अपनी पसंद की नौकरियों का चुनाव कर सकते हैं। इसमें एसएमएस से चुनी गई नौकरियों की जानकारी मिल जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications