नेपाल के 34वें प्रधानमंत्री होंगे खनाल

काठमांडू। नेपाल की एकीकृत माओवादी लेनिनवादी (एमाले) पार्टी के अध्यक्ष झालानाथ खनाल गुरुवार को नेपाल के 34वें प्रधानमंत्री चुन लिए गए। पर्वतीय देश नेपाल को छह माह से जारी गतिरोध के बाद आखिरकार गुरुवार को नया प्रधानमंत्री मिल गया। खनाल का चुनाव संसद में मतदान के जरिए किया गया। वह नेपाली संसद में सबसे बड़ी पार्टी एमाले के नेता हैं। एकीकृत कम्युनिस्ट पार्टी आफ नेपाल (माओवादी) ने प्रधानमंत्री पद के चुनाव से खुद को अलग रखते हुए खनाल के प्रधानमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त किया।

गुरुवार शाम हुए प्रधानमंत्री पद के चुनाव में खनाल ने अपने प्रतिद्वंद्वियों नेपाली कांग्रेस के रामचंद्र पौडेल और मधेशी जनाधिकार फोरम (लोकतांत्रिक) के अध्यक्ष बिजय कुमार गच्छादार को पराजित किया।मतदान में खनाल को कुल 368 मत मिले। उन्हें स्पष्ट बहुमत इस कारण मिल पाया, क्योंकि माओवादी पार्टी के प्रमुख पुष्प कमल दहाल प्रचंड ने अपनी दावेदारी वापस लेते हुए उन्हें समर्थन दिया।

खनाल के प्रतिद्वंद्वियों रामचंद्र पौडेल को 122 और बिजय कुमार गच्छादार को मात्र 67 मत मिले।प्रचंड ने मतदान से पूर्व अंतिम क्षणों में सबको चौंकाते हुए खुद को प्रधानमंत्री पद की दौड़ से अलग कर लिया। उन्होंने दो वर्ष पहले अपनी सरकार के पतन के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया था।उल्लेखनीय है कि इससे पहले नेपाल में प्रधानमंत्री पद के लिए हुए 16 दौर के चुनाव निष्फल रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+